Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

1001600623

अल्मोड़ा। फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने बग्वाली पोखर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सोलर प्लांटों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से फायर रिस्क निरीक्षण किया। निरीक्षण मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान सोलर प्लांट परिसरों में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्थाओं, अग्निशामक उपकरणों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। टीम ने उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन, आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, विद्युत सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली बचाव प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।