Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बर्फबारी का आनंद लेने को पर्यटक स्थलों में होने लगी पर्यटकों की आवाजाही

1001600623

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   शुक्रवार दोपहर बाद केदारनाथ सहित मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, चोपता आदि स्थानों पर हिमपात हुआ। हिमपात का आनंद लेने के लिए पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ ही ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि शुक्रवार को दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई है, किंतु शनिवार को अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है। सुबह से ही पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही पर्यटक स्थलों की ओर जाते हुए देखी गई है। चोपता, दुगलविट्टा, त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी की ओर पर्यटक प्रकृति के बीच बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
इधर, केदारनाथ में भी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते अब पुर्ननिर्माण कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। जनपद में आए पर्यटक कोलकाता निवासी अनीसा घोष, दिल्ली निवासी आशीष, चंडीगढ़ निवासी सतवीर ने बताया कि वे बर्फबारी का लुफ्त देखने के लिए उत्तराखंड आए हैं। चोपता के साथ ही औली आदि स्थानों में जाकर बर्फबारी का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर को बेहतर बर्फबारी की उम्मीद है इसलिए बर्फबारी को देखने के लिए यहां आएं हैं। इधर, निचले इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल रहे। हल्की रिमझिम बारिश होती रही। मौसम के बदलने से जनपद में ठंड बढ़ गई है लोग ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।