Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान को बनाई समिति

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया है। दायित्वधारी सुरेश भट्ट को समिति का संयोजक बनाया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है। समिति में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन परिहार को सदस्य बनाया गया है। भाजपा का सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक सक्रिय सदस्य को न्यूनतम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने के साथ 100 रुपए की फीस नमो एप के माध्यम से जमा करानी होगी। चौहान ने बताया कि सदस्य की सभी जरूरी जानकारी एक तय प्रपत्र में मंडल स्तर पर एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर बनाई जाने वाली सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति सभी नामों पर विचार के बाद सत्यापन कराएगी। सभी नामों को सत्यापन के बाद सदस्यता फार्म प्रदेश कार्यालय में जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सदस्यता रजिस्टर प्रदेश समिति के पास जमा कराया जाएंगे।