Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा 14 वर्षीय किशोरी को किया सकुशल बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा हुई 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री 25 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा संख्या 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) में गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस अधिकारियों को किशोरी की शीघ्र तलाश के निर्देश दिए। पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने विभिन्न स्थानों पर जानकारी जुटाते हुए लगातार तलाश अभियान चलाया। इसी क्रम में 05 मार्च गुरुवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। तलाश अभियान में उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल कपिल राठी, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *