Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भतरौजखान पुलिस टीम ने स्कूल में लगाई जागरूकता पाठशाला


अल्मोड़ा। जनपद पुलिस की थाना भतरौजखान टीम ने स्कूल में चलाई जागरूकता पाठशाला और गांव में जागरूकता चौपाल लगाई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का स्कूल, कॉलेज, नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जन जागरूकता अभियान चल रहा है। शनिवार को थाना भतरौजखान पुलिस टीम ने जीआईसी चौनलिया भतरौजखान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महिला/बाल सम्बन्धी अपराधों व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी, गुड टच, बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखंड पुलिस एप आदि के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों व नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं की सुरक्षा के प्रावधानों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के उपायों तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।