Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

1001600623



अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखण्ड में बुधवार सुबह अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि वाहन सवारियां छोड़कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। किसी ने थाना लमगड़ा में सूचना दी कि ग्राम सत्यों में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी मय पुलिस बल के मौके को रवाना हुए। घटनास्थल पर मालूम लगा कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल-1 जेडसी-7131 ग्राम सत्यों से सवारी छोड़कर वापस लौट रही थी। जिसे गौलीमहर जाना था। इसी बीच मेरधुरा से करीब 500 मीटर पहले वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। तत्काल लमगड़ा पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से खाई में पहुँची जहाँ एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी पहचान वाहन चालक विनोद सिंह रावत (43 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर, थाना लमगडा, जिला अल्मोड़ा के रुप में हुई। पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर व रस्सी के सहारे अचेत विनोद सिंह रावत को सड़क तक लाई और सीएचसी लमगड़ा ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।