Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  ऋषिकेश में परशुराम चौक पर दिनदहाड़े मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया और इस दौरान जमकर  लाठी-डंडे और पत्थर चले। हिंसक झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी के सी भट्ट ने बताया की दोनों पक्ष मे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। युवकों के बीच मारपीट हुई। झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य दो का उपचार उपजिला चिकित्सालय में जारी है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, परशुराम चौक स्थित एक जूस की दुकान पर खुलेआम शराब पी जा रही थी। बताया गया कि दुकान में बैठे युवक ने बाहर खड़ी एक स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकान में बैठे युवक ने नारियल छिलने वाले चापड़ से हमला कर दिया, जिससे एक युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।