Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में 3 अक्टूबर 10 अक्टूबर तक  लगेगा सहकारिता मेला

1001600623


अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे सहकारिता मेलों की श्रृंखला में अल्मोड़ा में भी सात दिवसीय सहकारिता मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसकी थीम ‘सहकारिता से हस्तशिल्प संरक्षण’ निर्धारित की गई है। जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों को इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रोत्साहित करना है। मेले में स्थानीय उत्पादों के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाद-विवाद, आर्ट, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा किसानों को बाजार से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिन किसानों ने सहकारिता लोन लेकर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी की है, वे अपने अनुभव साझा करेंगे ताकि अन्य किसान भी प्रेरित हो सकें। इस दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा अलग-अलग अवसरों पर मेले में प्रतिभाग करेंगे।