Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कण्डारकुवा में कांग्रेस को मिली मजबूती, भाजपा और यूकेडी छोड़ दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Spread the love


अल्मोड़ा। कण्डारकुवा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) छोड़कर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना जनता के बीच पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जनता निराश है और कांग्रेस की विचारधारा तथा जनहित की राजनीति में भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और किसानों की समस्याओं ने आम जनता को प्रभावित किया है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कई घोषणाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही हैं और पहाड़ की जनता अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा बूथ कमेटियों को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार तथा आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। भोज ने कहा कि जनता का समर्थन आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव की शुरुआत साबित होगा और कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम में राजेंद्र बराकोटी, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, अमरजीत भाकुनी, गोपाल कनवाल, गजेंद्र फर्तियाल, रमेश भंडारी, महेंद्र फर्तियाल, राम सिंह परिहार, देवेंद्र बिष्ट, त्रिलोक सिंह, सुंदर लाल, गीता गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देब सिंह कनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *