देहरादून। कांग्रेस ने 17 में से 11 टिकट घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा उत्तराखंड कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से की गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, डोईवाला से मोहित उनियाल, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जत्ती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, कालाढूंगी से महेंद्र पाल और लालकुआं से संध्या डालाकोटी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस का आना हुआ तय,
अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय।। pic.twitter.com/QZPlpdNdjZ— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 24, 2022