Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पौड़ी(आरएनएस)।  कांग्रेसियों ने मंगलवार को पौड़ी में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि खानपुर के पूर्व विधायक व विधायक के बीच विवाद के दौरान सरेआम हुई घटना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। यहां माननीय ही कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को पौड़ी में पुराने डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि देवभूमि में आध्यात्म व शांतिप्रिय प्रदेश है। जिसके लिए यह देश-दुनिया में विख्यात है। लेकिन इस देवभूमि में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व विधायक उमेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर तमाशा करने का काम किया। पूर्व विधायक ने अवैध हथियार हवा में लहराकर फायर झोंकने का निंदनीय कार्य किया। खानपुर के विधायक ने पिस्टल को हवा में लहराकर पद की गरिमा में गिराने का काम किया। इस विवाद में दोनों की अर्मयादित भाषा घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाय। विधायक उमेश कुमार की विधायकी तत्काल निलंबित की जाए। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव दीपक असवाल, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग श्रीकांत, नगर अध्यक्ष भरत रावत, उपेंद्र रावत, यशोदा नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, विनोद दनोशी, मनमोहन डेनियल आदि शामिल रहे।