Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति समेत छह पर केस

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ससुरालियों पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। महिला के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शब्बीर हसैन निवासी फरदिया, अमरिया जिला पीलीभीत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रुकसार का विवाह चार वर्ष पहले तौफीक अहमद पुत्र शाहबुददीन निवासी वार्ड 12 बाईपास कॉलोनी सितारगंज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद तौफीक, सास आमना बेगम, ननद नरगिश उर्फ गुड़िया, चाचा ससुर बाबू, चाचा जेठ मो. रफीक, फूफा ससुर अकील अहमद ने दहेज के खातिर उसकी पुत्री से लगातार मारपीट की। दहेज में दी बाइक व जेवर बेच दिये थे। दहेज में कार एवं नकद रुपये की मांग की गई। आरोप है कि 24 मार्च को उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि उन्हें हार्टअटैक से मौत बताईगई। वह सितारगंज ससुराल पहुंचे तो पुत्री के ससुराल वाले रुकसार का शव घर में छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मे कई बार रुकसार को जान से मारने की कोशिश की गई थी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताया गया है।