Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेट्रो साइलेंसर से पटाखे जैसा शोर करने वाली बाइक सीज

Spread the love


अल्मोड़ा। रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने एक बाइक को सीज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (यातायात) तथा इंटरसेप्टर प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों के अनुपालन में रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक में रेट्रो साइलेंसर लगा पाया गया, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी और आसपास के क्षेत्र में काफी शोर व ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। इस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *