अल्मोड़ा। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप का समापन डाइट अल्मोड़ा के आनंदम सभागार में हुआ। समापन अवसर पर एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा पार्लियामेंट शीर्षक पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौरभ ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपांशु और एकता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भारत के नेता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नंदन और प्रियांशु को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के 35 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बूट कैंप के दौरान युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कुशल नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कम्युनिकेशन स्किल, योग एवं मेडिटेशन, करियर एवं गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, डिजिटल सिटीजनशिप एवं डिजिटल लिटरेसी, हैप्पीनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, भारत का ज्ञान और इमोशनल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न विषयों पर यूथ पार्लियामेंट सेशन आयोजित किए गए। समापन अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था से पूर्व प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी एवं पूर्व रेंज अधिकारी जसवंत सिंह बिष्ट तथा मेरा युवा भारत के जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी कमल त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। विजेता प्रतिभागियों को गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. रमेश सिंह रावत, कमल त्रिपाठी, फरमूद अख्तर और जसवंत सिंह बिष्ट ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. रमेश सिंह रावत, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा और प्रकाश चंद्र आर्य ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर फरमूद अख्तर, संदीप सिंह नयाल, कमल टम्टा, राहुल जोशी, कमलेश भट्ट और दिव्या जोशी सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
युवा बूट कैंप का समापन, युवा संसद में एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुआ वाद-विवाद






Leave a Reply