Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर तीन युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

Spread the love



अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चौखुटिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करते हुए तीन युवकों को पाया। पुलिस ने अमन चंद्र पुत्र सुभाष चंद्र, आकाश आर्य पुत्र विजय कुमार और कार्तिक नेगी पुत्र डूंगर सिंह नेगी, सभी निवासी हल्द्वानी, को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अराजकता, हुड़दंग और लोक न्यूसेंस करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *