Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दर्जी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित लेन नंबर पांच में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी दर्जी की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि तपोवन रोड निवासी सतीश श्रीवास्तव (60) ने फांसी लगा ली है। सूचना पर मयूर विहार चौकी इंचार्ज संजय रावत पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन उन्हें निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल ले जा चुके थे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।