Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दिल्ली में धु-धुकर जली उत्तराखंड रोडवेज की बस

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डे पर खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। इससे बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की बसों को तुरंत हटाया गया। हादसे में बस पूरी खाक हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। ऋषिकेश डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस गुरुवार को दिल्ली गई थी। रात 12 बजे बस अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के काउंटर लगी हुई थी। बस को कुछ देर में वापस ऋषिकेश लौटना था। इस दौरान बस में आग लग गई। बस से आग की लपटे निकलते देख बस अड्डे पर अफरा-तरफी में मच गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया। आसपास के काउंटरों पर खड़ी बसों को हटाया गया। कुछ देर में बस पूरी तरह जल गई। रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि इस दौरान बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। पूछताछ में चला है कि शॉट-सर्किट के कारण बस में आग लगी है। घटना की जांच की जा रही है।