हल्द्वानी, 21 जुलाई 2025
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सोमवार को हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय, गुरुनानक मार्केट में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के तहत संगठन विस्तार की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
कार्यक्रम में नगर के प्रमुख कारोबारी मनीष अग्रवाल को संगठन का आजीवन सदस्य घोषित किया गया। वहीं युवा व्यवसायी रवि गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री तथा नितिन खुलबे को युवा इकाई नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि संगठन युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर भविष्य की व्यावसायिक दिशा को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, आजीवन सदस्य पंकज सुयाल, बृज मोहन सिजवाली, श्याम सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, प्रदेश संयोजक बैंकेट हाल एसोसिएशन मनोज खुलवे, आफताब आलम, डॉ. केदार पलड़िया, रजत पंत, पी.एस. परिहार, डॉ. जेड वारसी समेत अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Leave a Reply