Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत जंगलिया गांव में  “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (नैनीताल), 05 जुलाई 2025



भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत जंगलिया गांव में आज “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जंगलिया गांव वन पंचायत में वृक्षारोपण से हुई, जहां उपस्थित ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधे लगाए। इसके पश्चात कार्यक्रम का आयोजन जंगलिया इंटर कॉलेज में किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यापकगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय में आयोजित “वन महोत्सव” तथा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्राधिकारी नीतिश तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को वनों के महत्व एवं संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक आवश्यक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वन दरोगा सागर सिंह, वन आरक्षी मनीष पांडे एवं नारायण सिंह, ग्राम प्रधान चारुचंद्र, पूर्व प्रधान राजेंद्र कुलियाल, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य बालम सिंह रेकवाल, अध्यापक ज्योति चक्रयात, ऊषा कार्की, हिमांशी पंत, पूनम वर्मा, वी. आर. कोहली, सुरेंद्र सिंह नयाल, बृजेश यादव एवं कंचन कुलियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से पौधारोपण करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *