Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर दो ठेकेदारों का चालान

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को लमगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना सत्यापन मजदूर रखने पर दो ठेकेदारों का चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो ठेकेदारों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत दोनों ठेकेदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का नगद चालान करते हुए कुल 10 हजार रुपये की कार्रवाई की।