Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर 10 हजार का चालान


अल्मोड़ा। जनसुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैलाकर अतिक्रमण करने पर एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में 10 हजार रुपये का चालान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उद्योग केंद्र के पास ठेकेदार उमेश राम, निवासी तल्ला दन्या, धारानौला द्वारा सड़क पर ईंट व अन्य निर्माण सामग्री फैलाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात प्रभावित हो रहा था तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत संबंधित ठेकेदार का 10 हजार रुपये का चालान किया और सड़क से सामग्री हटाने के निर्देश दिए।