Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कांग्रेस रोकेगी वोटों की चोरी: धस्माना

Spread the love

प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं की वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी की जाएगी

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस वोटों की चोरी को रोकेगी। इसके लिए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं की वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी की जाएगी। धस्माना ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट में वोटों में गड़बड़ी का खुलासा किया। उत्तराखंड में भी भाजपा ने यह खेल 2022 के विधानसभा और 2024 के लोक सभा चुनावों में किया। राहुल गांधी के इस खुलासे के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी वैज्ञानिक तरीके से करेगी। मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट वोटरों और नकली वोटरों की पहचान की जाएगी। चुनाव आयोग से ऐसे वोटरों के नाम काटने को कहा जाएगा। कहा कि आज देश के चुनाव आयोग से लेकर राज्यों में कार्यरत चुनाव आयोग के अधिकारी सभी भाजपा के साथ मिल कर पूरी चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रहे हैं। अब देश की जनता के सामने चुनाव आयोग की पोल खुल चुकी है। लोकतंत्र को बचाने को कांग्रेस को जनता को साथ लेकर एक नई लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की शुरू करनी पड़ेगी।