Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खनन मामले में त्रिवेंद्र के आरोपों का जवाब दें मुख्यमंत्री: धीरेंद्र प्रताप

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खनन मामले लगाए गए आरोपों पर जवाब देना चाहिए। जबकि उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध रखी और अधिकारियों को सफाई देने के लिए आगे कर रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आरोप गंभीर हैं और मुख्यमंत्री को उनकी तह तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खनन सचिव ने जवाब दिया है, राज्य का कोई भी व्यक्ति उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह खनन के मामले में श्वेत पत्र लेकर सामने आए।
वहीं, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि इस मामले में सचिव खनन बृजेश संत ने विशेषअधिकार हनन और अधिकारी सेवा नियमावली का दुरुपयोग किया है। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के संसद में दिए बयान पर पलटवार किया है। तो क्या अब त्रिवेंद्र उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दूसरी तरफ धामी सरकार से सवाल है कि क्या प्रदेश में भ्रामक खबरें फैलाने वाले और सरकार को बदनाम करने वालों पर गिरफ्तारी और मुकदमे की कार्रवाई होगी।