APNA UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की आवाज

अल्मोड़ा: 03 मार्च को होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव



अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी ने व्यापार मंडल भवन में पत्रकार वार्ता में कहा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगामी 3 मार्च को अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा की है। उन्होंने चुनाव का पूरा कार्यक्रम सभी व्यापारियों के समक्ष रखा। चुनाव को सुचारू एवं सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी व्यापारियों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का चुनाव कार्यक्रम वर्तमान में व्यापारियों को समर्पित व्यापार मंडल भवन से संपन्न होगा। चुनाव स्थल एवं अन्य जानकारियां आगामी दिनों में व्यापारियों के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता व्यापारी को मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिये वर्ष 2024 में जारी पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया व्यापार मंडल में अध्यक्ष के 01 पद, उपाध्यक्ष के 02 पद , उपाध्यक्ष महिला के 01 पद, महासचिव के 01 पद, उपसचिव  के 01 पद, कोषाध्यक्ष के 01 पद हेतु चुनाव होगा। उन्होंने बताया 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री, 22 को नामांकन, 24 को नाम वापसी, 25 को चुनाव चिन्ह आवंटन तथा 03 मार्च को चुनाव और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। यहाँ पत्रकार वार्ता में सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, मनीष जोशी, अमित साह, गोविंद मटेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *