Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

1001600623


अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा में स्थाई नगर आयुक्त और लेखा अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड नगर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने, सफाई उपकरणों की कमी और मनमाने ढंग से अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि निगम में जिम्मेदार अधिकारियों की स्थाई तैनाती न होने से उन्हें महीनों से वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है। वहीं पर्यावरण मित्रों को झाड़ू, फावड़े जैसे जरूरी उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कुछ पार्षदों के परिजनों द्वारा कर्मचारियों पर कार्य क्षेत्र से हटकर दबावपूर्वक काम कराने के भी आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखाध्यक्ष दीपक चंदेल, पुष्कर सिंह बिष्ट, बबीता, कमल आर्या, मनोज मिश्रा, काजल पवार, प्रकाश चंद्र, चंद्रशेखर कांडपाल, जीवन ऐरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।