Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम उत्तराधिकारी संगठन ने प्रांतीय महासचिव नेगी के देहांत पर शोक व्यक्त किया

1001600623


अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा ने प्रांतीय महासचिव स्व. भद्र सिंह नेगी के देहांत पर गांधी पार्क अल्मोड़ा में एक शोक सभा आयोजित कर अपनी संवेदना प्रकट की। स्व. नेगी का शनिवार को देहरादून में स्वर्गवास हो गया था। स्व. नेगी की संगठन को खड़ा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी और सेनानी उत्तराधिकारी लोगों के हित के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अपनी शोक संवेदना में जनपद अध्यक्ष कमलेश पांडे ने कहा कि भद्र सिंह नेगी के दिवंगत होने से संगठन ने अपना आधार स्तम्भ खो दिया है और संगठन के लिए यह अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नही हो सकती। यहाँ शोक व्यक्त करने वालों में संगठन सचिव भरत पांडे, उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, हितेश तिवारी, शिवेंद्र गोस्वामी, विनय कुमार पांडे, किशन चंद्र जोशी, बिपिन चंद्र पांडे आदि उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।