Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फैक्ट्री में महिला से मारपीट और बदसलूकी, दम्पति पर मुकदमा

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री में कामकाज के सिलसिले में गई महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनम जोशी निवासी अपर तुनवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 10 मार्च को अपने पति मनीष जोशी से मिलने फैक्ट्री गई थीं। वहां पहले से मौजूद चंद्रमोहन सिंह और उसकी पत्नी कुसुम बड़थ्वाल ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मौजूदगी में आरोपियों ने महिला के चरित्र पर अभद्र टिप्पणियां की। विरोध करने पर कुसुम बड़थ्वाल ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं चंद्रमोहन ने पीड़िता के पति के साथ भी हाथापाई की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है और वे उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।