Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फायरिंग कर छह ग्रामीणों को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर(आरएनएस)। मामूली विवाद में ग्रामीणों पर फायर कर छह ग्रामीणों को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम बनकुईयां, गोठा के पास मछली पकड़ने के विवाद में हुई फायरिंग में रेशम सिंह पुत्र खजान सिंह, ब्रिजेश कुमार पुत्र सुकेश्वर प्रसाद, राजेश पुत्र ददीपाल, संजय कुमार पुत्र रामअवतार, अजय कुमार पुत्र दर्शानन्द, आजाद पुत्र सीता राम निवासी बनकुइयां गोठा घायल हो गए थे। इनके शरीर में छर्रे लगे थे। पुलिस ने टीम गठित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि फायरिंग के आरोपी परगट सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम भुड़िया फार्म, बहेड़ी व राजेश पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम फिरोजपुर आंबेडकरनगर, पुलभट्टा को नकटपुरा तिराहे के पास सरकड़ा से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपने अन्य साथी जंगीर सिंह, तेजपाल उर्फ तेजी, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सन्नी, शाहिद के नाम बताए। आरोपियों ने जंगीर सिंह की बंदूक से ग्रामवासियों पर दो-तीन राउंड फायर करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। टीम में एसआई कैलाश देव, दया प्रकाश धौनी, अर्जुन सिंह, हरीश राम शामिल रहे।