अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एस मर्तोलिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशों के क्रम में जनपद में उपलब्ध ईसीआईएल मेक एम-3 ईवीएम/वीवीपैट्स की एफएलसी रिजेक्शन को ईसीआईएल हैदराबाद को भेजे जाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, हरिद्वार को 16 सितम्बर, 2023 तक उपलब्ध कराए जाने हैं। उन्होंने बताया कि एफएलसी रिजेक्शन ईवीएम/वीवीपैट्स मशीनों को जनपद हरिद्वार तक पहुंचाए जाने हेतु जनपद के वेयर हाउस स्यालीधार, अल्मोड़ा से निकाल कर नामित अधिकारी को 16 सितम्बर, 2023 की प्रातः 09ः00 बजे उपलब्ध कराई जानी हैं। उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से 16 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09ः00 ईवीएम वेयर हाउस स्यालीधार, अल्मोड़ा में उपस्थित होने की अपील की है।
ईवीएम/वीवीपैट्स की एफएलसी रिजेक्शन भेजी जाएंगी हरिद्वार



