Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घर के मंदिर से सोने के जेवरात और एक लाख नकद चोरी, नौकरानी पर शक

Spread the love

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर स्थित प्रगति एन्क्लेव में एक घर के मंदिर से सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। सोमवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि श्यामपुर ट्यूबवेल रोड की बुधई वेलफेयर सोसाइटी निवासी परमेंद्र सिंह थापा ने तहरीर दी। उन्होंने दीपावली पूजन के लिए गहने और एक लाख रुपये नकद निकालकर घर के मंदिर में एक छोटे बॉक्स में रखे थे। इसकी जानकारी सिर्फ परिवार के सदस्यों और उनकी नौकरानी अनीता को थी। पांच नवंबर को उनकी पत्नी कुसुम थापा पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गई थीं। परमेंद्र अपनी दोनों बेटियों के साथ जरूरी काम से दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान घर पर सुबह के समय सिर्फ नौकरानी ही आती थी। 22 नवंबर की रात जब बेटियां वापस लौटीं, तब पत्नी ने गहने और नकदी गायब होने की जानकारी दी। परिवार ने अपने स्तर पर घर में काफी खोजबीन की और कई दिनों तक नौकरानी से भी पूछताछ की। जब जेवर नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नौकरानी से पूछताछ कर जांच की जा रही है।