अल्मोड़ा।
ग्रीन हिल ट्रस्ट की स्वच्छता संकल्प यात्रा आज लक्ष्मेश्वर वार्ड से प्रारंभ की गई। जिसमें तल्ला चौसार, जीवनपुर व जाखन देवी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ट्रस्ट द्वारा सभी लोगों से कूड़े के निस्तारण, आवारा पशुओं, नशे तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई
ग्रीन हिल ट्रस्ट द्वारा 18 नवम्बर से इस यात्रा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है कि समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके। ताकि आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड को इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा रखे गए सुझावों, उपायों से अवगत कराया जा सके। आज इस यात्रा में ज्योति पन्त, जीवन बर्मा , कृष्ण कुमार, दीपक भंडारी, रोहित पांडे, रोहित पंत, आदि मौजूद रहे।


