Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसपी आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

Spread the love


अल्मोड़ा। बुधवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के आवास पर पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उनके साथ आत्मीयता से रंगों का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान भी पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनपद में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी करते हैं, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर पारंपरिक होली गीतों की धुनों के बीच जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ उत्सव का आनंद लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में उमंग और उल्लास के साथ रंगों का यह पर्व मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *