Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चौखुटिया में 17 दिसम्बर को  आयोजित होगा जनता दरबार


अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीणों क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के उद्देश्य से जनपद के चौखुटिया में आगामी 17 दिसम्बर को पूर्वान्ह् 11:00 बजे से विकासखण्ड सभागार चौखुटिया में जनता दरबार का आयोजन चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में किया जायेगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस जनता दरबार में सम्बन्धित क्षेत्र की विभागीय जानकारी/प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।