Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीत के बाद भाजपा ने निकाला अगस्त्यमुनि में विजय जुलूस

1001600623

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा ने अगस्त्यमुनि में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ ही फूल मालाओं से सजे वाहन में विजयी आशा नौटियाल ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जनपद के केदारनाथ विस उप चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुबह से ही भाजपा, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। क्रीड़ा मैदान में सुबह से ही लोग जमा होने लगे। मतगणना खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।