Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कनखल क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

1001600623

हरिद्वार(आरएनएस)।   कनखल क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने रविवार को कनखल थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हरिद्वार में लगातार लूट, हत्या और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं ने आमजन को भयभीत कर दिया है। और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा के शासन में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता हिमांशु राजपूत ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और नशे के फैलते जाल से अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन तेश्वर ने चेतावनी दी कि यदि अपराधों में कमी नहीं आई, तो कांग्रेस का युवा मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा। पार्षद हिमांशु गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि कनखल में चैन स्नैचिंग की घटनाओं ने महिलाओं में भय का माहौल पैदा कर दिया है। महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति और महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने न भय, न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज भय भी चरम पर है और भ्रष्टाचार भी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, ऋषभ वशिष्ठ, अकरम अंसारी, धनीराम शर्मा, उत्कर्ष वालिया, मुन्ना मास्टर, मनीष गुप्ता, भूषण शर्मा, आशु श्रीवास्तव, सुंदर मनवाल, ऋषभ अरोड़ा, विक्रम शाह, नकुल माहेश्वरी, शिवा लोधी, मोहित अरोड़ा, सुनील प्रजापति, दिग्विजय जेपी, विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, मुकुल अरोड़ा, अभिषेक मिश्रा, पवन अरोड़ा, गवाक्ष जोशी, मयंक कश्यप, यश शर्मा, हरीश अरोड़ा, अज्जू खान, अंकित चौधरी, विशू भारद्वाज, अमित भारद्वाज, राजेश नैथानी, अरविंद गर्ग, करन सिंह राणा, सार्थक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।