Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खरीदारी को बाजार आई महिला का छीना लॉकेट

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)। शहर में स्नेचिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में बाइक सवार शातिरों ने महिला से चेन लूट ली। उसके बाद धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मल्ला बमौरी, लालडांठ निवासी ललिता ने कहा कि उसकी छोटी बहन पूर्णिमा शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। साहूकारा लाइन बाजार में दो अज्ञात शख्स बाइक से उनके पास आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने का लॉकेट छीन लिया। बाजार के बीच में महिला को धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोग बाइक सवारों के पीछे भागे तब तक दोनों फरार हो चुके थे। बताया कि लॉकेट चार से पांच ग्राम का था। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। इधर, कुछ दिन पहले मुखानी और रामनगर में दो महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र झपट लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने एक पेशेवर अपराधी रामपुर, यूपी निवासी फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया था। उसका शातिर दोस्त अब भी फरार है।