Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा : 26 अक्टूबर से होगा कुमाऊँ महोत्सव का आगाज़

1001600623


अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव 2023 का बृहस्पतिवार 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में होंगे। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक चलेंगे। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सांस्कृतिक झांकी का आयोजन होगा, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों की झांकियां शहर में निकलेंगी। वहीं कुमाऊं महोत्सव के शुभारम्भ में साइकिल रैली एवं मैराथन दौड़ का भी आयोजन होगा। सायं सायं 4 बजे ओपन माइक प्रतियोगिता। सायं 6:00 बजे बच्चों की शंखनाद प्रतियोगिता तथा 6:15 से विभिन्न विद्यालय विद्यालयों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता होगी। 27 अक्टूबर को ओपन माइक प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल होगा तथा इसी दिन स्टार नाइट भी होगी। जिसमें उत्तराखंड की मशहूर कलाकार श्वेता मेहरा आयेंगी। गायक कलाकारों में इंदर आर्य एवं मनोज आर्या शामिल रहेंगे। 05 नवंबर तक चलने वाले कुमाऊं महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी।