Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला ने लगाया अपने भाइयों पर 3 लाख हड़पने का आरोप

रुड़की। महिला को तलाक होने पर मिली लाखों की धनराशि उसी के भाई हड़प कर गए। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी दो पुत्रियां भी हैं। करीब ढाई साल पहले हुए विवाद में उसके पति ने तलाक दे दिया गया था। समाज के लोगों द्वारा कराए गए फैसले में उसे करीब तीन लाख रुपये मिले थे। महिला का कहना है कि कुछ दिन तक उसके भाइयों ने उसे अपने पास रखा और उसको मिले पैसे हड़प लिए। उसने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।