Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्राओं को साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love


अल्मोड़ा। महिला कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीवनधाम में छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव और सतर्कता के उपाय बताए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम, नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधान, मानव तस्करी से बचाव और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साथ ही आत्मरक्षा के प्रारंभिक उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *