Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुक्तेश्वर में अग्निकांड की घटना, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)।   ग्राम सभा नाई, ब्लॉक ओखलकांडा निवासी चंदन सिंह के घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रशासक नरेश सिंह नयाल ने बताया कि इस आगजनी में चंदन सिंह का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। चंदन सिंह ने बताया कि उनकी माता की ओर से उनकी बहू को दिया गया पैतृक गहना भी इस आग में जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार सुबह राजस्व निरीक्षक जगदीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध ने चिंता जताते हुए कहा कि चंदन सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस हादसे के कारण उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं बचा है। प्रशासन से मांग की कि चंदन सिंह को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे फिर से अपना घर बना सकें और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। घटनास्थल पर राजेंद्र सिंह नयाल, अर्जुन सिंह बरगली, मनोज कुमार, ललित मोहन, यशपाल, कैलाश चंद्र आदि ग्रामीण रहे।