Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मनान–चंद्रपुर मोटर मार्ग के नवनिर्माण का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमिपूजन

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ताकुला अंतर्गत मनान से चंद्रपुर तक दो किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जेसीबी चलाकर कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण पर 53.04 लाख रुपये की स्वीकृत लागत आएगी। भूमिपूजन के दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। सोमेश्वर क्षेत्र में चल रहे निर्माण और अधोसंरचना से जुड़े कार्य इसी प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास से संबंधित किसी भी मांग या समस्या को लेकर लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसी मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देना है और इसी दिशा में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।