Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा की नाकामियां जनता तक पहुंचाएं कांग्रेसी: खंडूरी

1001600623

ऋषिकेश(आरएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को मुनिकीरेती, ढालवाला में कांग्रेसियों ने बैठक की। कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शुक्रवार को नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जीताने का काम करें। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ अपने साथ युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने का काम करना चाहिए। पूरे देश में भाजपा की सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया। महिलाओं के साथ पूरे देश में अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों के बारे में लोगों को बताना चाहिए। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है। नरेंद्रनगर विधानसभा की 170 बूथों पर बूथ अध्यक्षों के चयन के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों में संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। मौके पर वीरेंद्र कंडारी, दिनेश व्यास, भास्कर गैरोला, महावीर खरोला, आशीष रानाकोटी, सुनील आर्य, दिनेश भट्ट, सचिन सेलवान, अभिषेक भट्ट, अजय रमोला, सुमन नैथानी, प्रमिला विजल्वान, सरस्वती जोशी, बंदना नेगी, प्यारी देवी, नवीन भंडारी, पूर्ण सिंह भंडारी, प्रमोद कुमार, दयाल सिंह भंडारी, पूर्ण पुंडीर, विनोद सकलानी, राजेंद्र गुसाईं, किशोर रावत, राधे श्याम शर्मा, सर्वेंद्र कंडियाल, शिवम भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, टंकी सिंह नेगी, मनवीर नेगी, राजवीर भंडारी आदि उपस्थित रहे।