Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 22 और 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

1001600623

देहरादून। उत्तराखण्ड में इस साल जनवरी में सामान्य से 4 गुना अधिक हुई बारिश ने ठंड के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखण्ड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जिसके चलते अगले तीन दिन बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बन रही है। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के साथ कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 23 जनवरी को भी अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। वहीं दो हजार मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को लेकर 23 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस बार कुमाऊं मंडल पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ज्यादा असर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की शुरुआत हो गई है। 22 व 23 जनवरी को यूएसनगर, चम्पावत एवं नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।