Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

योग विज्ञान विभाग में होली महोत्सव में स्वच्छ गंगा और स्वास्थ्य का दिया संदेश

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर स्थित योग विज्ञान विभाग में होली महोत्सव को स्वच्छता और जागरूकता से जोड़ते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगों के साथ ‘स्वच्छ गंगा – स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस दौरान ‘स्वच्छ गंगा – स्वस्थ भारत’ जैसे संदेशों के माध्यम से गंगा की स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। डॉ. गिरीश अधिकारी ने कहा कि योग व्यक्ति के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाने का माध्यम है और स्वच्छ गंगा के बिना स्वस्थ भारत की कल्पना अधूरी है। लल्लन कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को सामाजिक संदेशों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हेमलता अवस्थी ने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल दिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ गंगा और स्वच्छ समाज के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में दिव्या रावत, भावना कंडारी, यामिनी लसपाल, पूजा बोरा, खुशी बिष्ट, मीना, रश्मि कांडपाल, नीतू बिष्ट, अर्चना बिष्ट, जानकी, मोहिता पंत, कमलेश पाठक, आशीष सिंदोलिया, अभय, आदित्य और योगेश पाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *