Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आर्य समाज में नेत्र चिकित्सा शिविर का 250 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

Spread the love


अल्मोड़ा। नेत्र आरोग्य समिति की ओर से आर्य समाज अल्मोड़ा परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण और उपचार का लाभ उठाया। शिविर का संचालन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया गया। शिविर में चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम का नेतृत्व विनोद कुमार तिवारी ने किया। चिकित्सकीय टीम में बी. के. तिवारी, संजय श्रीवास्तव, प्रवीन मोगरे और नवीन शर्मा शामिल रहे। वहीं तकनीकी टीम में तन्नू प्रजापति, छवि गुप्ता, गुलाबशा, दीपक शर्मा, प्रकाश मेहरा और राहुल ठाकुर ने सेवाएं दीं। शिविर के आयोजन में नेत्र आरोग्य समिति की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, किशन गुरानी, पूरन चंद्र तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, एल. के. पंत, प्रदीप जोशी और सी. पी. वर्मा ने सहयोग किया। आर्य समाज की ओर से प्रधान दिनेश तिवारी, मंत्री दयाकृष्ण कांडपाल, गौरव भट्ट और मोहन सिंह रावत ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। चिकित्सा शिविर के दौरान विनोद कुमार तिवारी की टीम ने 250 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया। जरूरतमंद रोगियों को औषधियां और चश्मे वितरित किए गए। शिविर को लेकर रोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों की ओर से चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि शिविर के माध्यम से लोगों को उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *