Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मध्यप्रदेश के युवक ने फांसी लगा दी जान

ऋषिकेश(आरएनएस)।  संयुक्त यात्रा बस अड्डे के पास एक होटल में मध्यप्रदेश के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है, जिसमें मानसिक तनाव का जिक्र होने की बात कही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे होटल स्टाफ ने एक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने की सूचना दी। अनहोनी की आशंका में फौरन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक दरवाजा खोला तो युवक पंखे से लटका मिला। पूछताछ में पता चला कि 27 वर्षीय सत्यम कटिल निवासी टीकमगढ़, मध्यप्रदेश 16 अक्तूबर को होटल में आकर ठहरा था। एसआई प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि सत्यम रोजाना में सुबह निकल जाता था और शाम को फिर से होटल पहुंचता था। शुक्रवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने की होटल स्टाफ को शक हुआ। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। इस बाबत परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है। होटल के कमरे से एक सुसाइट नोट भी मिला, जिसमें सत्यम ने वित्तीय कारणों से मानसिक तनाव की बात अंकित आत्महत्या करने का जिक्र किया है।