अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी सी.एस मर्तोलिया ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से एक बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज लमगड़ा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनपद के वन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, जिला पूर्ति विभाग, ग्राम विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज विभाग, उद्योग, लोनिवि, विद्युत, उरेडा, पर्यटन, सैन्य कल्याण, मत्स्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संस्थान आदि विभागों के विभागीय स्टॉल भी लगाये जाएंगे तथा इन विभागों के अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी देंगे तथा जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ आँखों की जाँच निःशुल्क की जायेगी।
27 को लमगड़ा में होगा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


