1001600623

Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़खानी करने पर दो गिरफ्तार

1001600623

विकासनगर(आरएनएस)। नाबालिग बहनों से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म और छेड़खानी करने वाले आरोपियों को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी। बताया कि मूसा पुत्र जमील निवासी हरसनपुर और दिलदार उर्फ दिल्ला पुत्र फाना ने तिमली के जंगल में उसकी नाबालिग पुत्री और भांजी से छेड़खानी की थी। इसके बाद आरोपी मूसा ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे आरोपी दिलदार ने उनकी भांजी के साथ छेड़खानी की। किसी को कुछ बताने और पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, छेड़खानी के साथ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।