Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस ने एक युवक के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले 14 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार रात एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ पुरानी गल्ला मंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी के पास कुछ युवकों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 इंजेक्शन और उन्हें बेचकर जुटाए गए 1700 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम अजय पुत्र दीनदयाल निवासी वार्ड 06 पुरानी गल्ला मंडी किच्छा बताया। उसने बताया कि इंजेक्शन बहेड़ी रोडवेज स्टेशन के पास से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।