Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। एक वरिष्ठ नागरिक से घरेलू सहायिका (नौकरानी) दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसिफिक गोल्फ एस्टेट, सहस्रधारा रोड निवासी 71 वर्षीय डॉ. उदय ककरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गूगल के माध्यम से दिल्ली की शिल्पा डोमेस्टिक हेल्प सर्विस से संपर्क किया था। एजेंसी के संचालक संतोष उर्फ संजय ने 12 हजार रुपये वेतन और 15 हजार रुपये कमीशन तय किया। 18 जनवरी को एजेंसी का कर्मचारी एक सहायिका अजंती प्रजापति को लेकर डॉ. ककरू के घर पहुंचा। पीडित ने उसे दो महीने का अग्रिम वेतन और कमीशन मिलाकर कुल 39 हजार रुपये नकद दे दिए। रकम मिलते ही कर्मचारी वहां से निकल गया। कुछ ही घंटों बाद सहायिका भी टहलने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। शक होने पर जब डॉ. ककरू ने संतोष को फोन किया तो उसने पहले टालमटोल किया और अब फोन उठाना बंद कर दिया है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।